फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mathura case by CBI probe

मथुरा कांड की सीबीआई जांच हो

Tue, 07 Jun 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 07 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mathura case by CBI probe
धरने को संबोधित करती भाजपा कार्यकत्री। - फोटो : अमर उजाला

मथुरा कांड पर भाजपाइयों ने नगर पालिका में धरना प्रदर्शन कर सीबीआई जांच कराने के साथ प्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


पालिका स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित भाजपा के  धरने में पूर्व एमएलसी युवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में माफियाराज हावी है। अपराधी बेखौफ होने से प्रदेश में अराजकता का माहौल है। मथुरा कांड इसी की परिणति है। जिसमें एक एसपी व एक एसओ शहीद हो गए।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा कि मथुरा के जवाहर बाग में 200-250 लोग दो साल के अंदर तीन हजार कैसे हो गए। उनके आधार कार्ड, राशनकार्ड, कैसे बन गए। कहा कि बैखौफ होकर रामवृक्ष यादव किसके इशारे पर घूमता था, समेत कई मांगे शामिल हैं। जिनकी जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने व अपराधियों को संरक्षण देने वाले सपा नेताओं के काले कारनामों को उजागर कर प्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की।


धरना प्रदर्शन के दौरान शिवप्रकाश सिंह सेंगर, डा.राकेश गुप्ता, बृजकिशोर गुप्ता, लक्ष्मीरतन साहू, कुलदीप निषाद, प्रिंस मिश्रा, आनंद कुमार, रावेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, सोनू निगम, राजीव आर्य, सुनील पाठक, आदित्य सिंह, ऊषा चंदेल, ललिता सोनकर, कविता धुरिया, मीना यादव, कामता प्रसाद, शकुंतला निषाद, वंदना, पुष्पा सिंह परिहार, प्रेमसुधा सोनकर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed