{"_id":"6186c9dbd8261f6ef55a64ab","slug":"mandir-hamirpur-news-knp662446539","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या का वैभव देश नहीं बल्कि दुनिया में फैलेगा- स्वामी परमानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या का वैभव देश नहीं बल्कि दुनिया में फैलेगा- स्वामी परमानंद
विज्ञापन
सुमेरपुर के अखंड परमधाम में वार्ता करते महामंडलेश्वर युग पुरुष स्वामी परमानंद गिरी जी महाराज।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर। अयोध्या का वैभव राममंदिर निर्माण पूरा होने के बाद देश ही नहीं बल्कि दुनिया में होगा। सनातन धर्म किसी धर्म का विरोध नहीं करता। बल्कि सर्वधर्म समभाव पर विश्वास रखता है। पटेल की तुलना जिन्ना से नहीं की जा सकती है, क्योंकि जिन्ना नेदेश के बांटने की राजनीति की थी। उन्होंने कहा कि राजनीति में अगर पटेल की चलती तो विश्व पटल पर पाकिस्तान का नाम ही नहीं होता। यह बातें दिल्ली से मध्य प्रदेश के सिजईधाम जाते समय राम मंदिर निर्माण समिति के ट्रस्टी महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी महाराज ने कहीं।
कस्बे के स्टेशन मार्ग के अखंड परमधाम ठडेश्वरी आश्रम में कुछ देर रुके युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज ने कहा कि राजनीति में राम की बात के साथ-साथ हिंदू की बात भी होनी चाहिए। तभी सनातन धर्म का सपना सच होगा। देश के मुसलमानों को भी अपनी सोच में बदलाव करना चाहिए। हमारा धर्म किसी धर्म का विरोध नहीं करता है। सनातन धर्म में मंच से धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, विश्व का कल्याण हो बोला जाता है। इस नारे में किसी का विरोध नहीं है। बल्कि सर्वधर्म सद्भाव का संदेश छिपा है। कहा कि यह भाजपा कांग्रेस की सोच नहीं। बल्कि हमारी सनातन वैदिक संस्कृति की उपज है।
अखंड परमधाम के मुख्य संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज, महामंडलेश्वर साध्वी दिव्य चेतना गिरी, स्वामी ओमानंद महाराज, ठडेश्वरी आश्रम के सचिव स्वामी सत्यप्रकाश महाराज, विहिप जिलाध्यक्ष रामदत्त पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंदी प्रसाद पालीवाल, मुन्नीलाल अवस्थी, युग चेतना महाविद्यालय के प्राचार्य डा.अनिल पांडेय आदि तमाम लोग मौजूद रहे।