{"_id":"6a722af22e02f5a8cc09e6f4","slug":"man-arrested-for-abducting-and-raping-a-teenage-girl-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-143418-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। एक सप्ताह पूर्व मां के साथ खेतों की ओर गई किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सत्येंद्र सिंह के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
घटना 27 जुलाई की रात करीब आठ बजे हुई थी। सत्येंद्र सिंह ने किशोरी की मां के सीने पर तमंचा अड़ाकर उसे अगवा किया था। वह किशोरी को अपने घर ले गया और कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया था। परिजन की सूचना पर रात करीब एक बजे पुलिस ने किशोरी को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। इसके बाद उसे परिजन को सौंप दिया गया था। पीड़िता के पिता ने 28 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
घटना के बाद से सत्येंद्र सिंह फरार था। सोमवार को थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने पुलिस टीम के साथ आरोपी सत्येंद्र को सिसोलर मार्ग के गौरी मोड़ से गिरफ्तार किया। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।