{"_id":"56a17b7c9de1a1c32d9b334541642f1e","slug":"makar-sankranti-on-15-jan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति कल
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। 14 जनवरी की अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश हो रहा है। इस कारण इस बार खिचड़ी का पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाया जाएगा। यह जानकारी पं.दिनेश दुबे ने दी।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 15 जनवरी की प्रात: 6:43 बजे से सूर्यास्त 5:17 बजे तक स्नान का पुण्यकाल रहेगा। शास्त्राें के अनुसार स्नान और दान प्रात:काल में शुभ माना गया है।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि खिचड़ी पर्व पर मूंग की दाल मिश्रित चावल की खिचड़ी, गुड़ तिल के बने लड्डू, वस्त्र, द्रव्य किसी ब्राह्मण अथवा सुपात्र व्यक्ति को दान करें। सूर्य देवता से जन कल्याण की कामना करें।
विज्ञापन
पक्के घाटों पर गंदगी
मकर संकांति पर शहर के यमुना घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ होगी। लेकिन पक्के घाटों में अभी भी कीचड़ जमा है। चौरादेवी, गिड्रान घाट, संगम, सिंहमहेश्वर मंदिर, हाथी दरवाजा, पुराना यमुना घाट पर भक्त उमड़ते हैं। पालिका ने पातालेश्वर मंदिर के निकट यमुना में बने पक्के घाटों की सीढ़ियों की सफाई नहीं कराई है।