{"_id":"63d6ba80512023323c4cbdff","slug":"makan-ka-tala-todker-chori-hamirpur-news-knp7411223146-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के गहने व नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के गहने व नगदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के इमिलिया बाड़ा मुहाल में चोरों ने दो मकानों में धावा बोलकर गहने सहित 30 हजार रुपये व मोबाइल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है।
मुहाल निवासी जाकिर हुसैन मेला में दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शनिवार को वह मकान में ताला डालकर परिवार सहित टेढ़ा में चल रहे मेले में दुकान लगाने चला गया था। शनिवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर बक्से में रखे सोने-चांदी के करीब डेढ़ लाख कीमत के गहने व 30 हजार नकदी पार कर ले गए।
वहीं पड़ोसी निहालुउद्दीन के घर में घुसकर चोरों ने स्मार्ट फोन चोरी करके फरार हो गए। सुबह मकान का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके खुलासे का आश्वासन दिया है।