फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mahant was held hostage and beaten in a land dispute

जमीन के विवाद में महंत को बंधक बनाकर पीटा

Fri, 08 May 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mahant was held hostage and beaten in a land dispute
राठ। कस्बा स्थित बड़ा मंदिर के महंत शंकरदास उर्फ उमाशंकर ने बताया कि औंता गांव में मंदिर की 35 एकड़ कृषि भूमि है। कहा कि पांच वर्ष पूर्व उसके गुरू प्रेमदास ने पांच एकड़ जमीन गांव के छविलाल प्रजापति को बेची थी। जिसे बाद में मंदिर का पैसा देकर वापस खरीद ले ली थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कुछ लोग इस जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपने छोटे भाई दयाशंकर व ट्रैक्टर चालक रमेश यादव को साथ लेकर जमीन की जुताई कराने औंता गए थे। आरोप है कि तभी लाठी डंडों से लैस करीब दो दर्जन लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। उन्हें गांव के मंदिर में बंधक बनाकर मारपीट की। देर शाम सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह पति के साथ घर के बाहर कामकाज में व्यस्त थी। तभी गांव का ही युवक घर में घुस गया। जहां उसकी नाबालिग पुत्री को अकेला पाकर जबरन उसके साथ खींचतान व छेड़खानी की। शोर सुनकर जब वह व उसका पति मौके पर पहुंचे तो शराब के नशे में धुत युवक ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed