फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Maha Aarti on the lines of Ganga begins on Chandrawal river

Hamirpur News: चंद्रावल नदी पर गंगा तर्ज पर महाआरती शुरू

Sun, 04 Jan 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 04 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Maha Aarti on the lines of Ganga begins on Chandrawal river
फोटो 04 एचएएमपी 24- छिमौली के गोसाई घाट पर चंद्रावल नदी की महाआरती करते लोग। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। जनपद की जीवनदायिनी चंद्रावल नदी के पुनरुद्धार के बाद अब यहां गंगा आरती की तर्ज पर प्रतिदिन महाआरती का शुभारंभ कर दिया गया है। रविवार को ग्राम पंचायत छिमौली के गोसाई घाट पर बुंदेलखंड सृजन परिवार की ओर से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, इसमें कई ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन




कार्यक्रम में शामिल उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने महाआरती के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड सृजन परिवार ने चंद्रावल नदी में मां गंगा जी की तर्ज पर महाआरती शुरू कर एक पुनीत कार्य किया है। इससे नदी के प्रति लोगों का लगाव बढ़ेगा और स्वच्छता व संरक्षण को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन



बुंदेलखंड सृजन परिवार के संरक्षक शिवकुमार पांडेय ने कहा कि जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने बिना किसी बजट के चंद्रावल नदी के पुनरुद्धार जैसा बड़ा काम कर दिखाया है। अब इसे संवारकर सहेजने की जिम्मेदारी हम ग्रामीणों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख सुशीला निषाद ने कहा कि नदी से जुड़े प्रत्येक गांव में बनारस की तरह गंगा महाआरती की तर्ज पर चंद्रावल नदी की भी नियमित महाआरती होनी चाहिए। इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि नदी संरक्षण एक जनआंदोलन बन सके। महाआरती में सीओ राजकुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह, रामदेव सिंह, लालाराम निषाद, बुंदेलखंड सृजन परिवार के मुखिया उत्तम सिंह, सदस्य राजकुमार सिंह, साधना सिंह, मीना सिंह, हेतराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed