फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Low yielding farmer eaten poison in the field, death

उपज कम देख किसान ने खेत में खाया जहर, मौत

Tue, 10 Apr 2018 11:03 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Tue, 10 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
Low yielding farmer eaten poison in the field, death
किसान की मौत पर अस्पताल में गमगीन खड़े परिजन। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गेहूं और चने की पैदावार कम होने से परेशान कर्जदार किसान ने खेत में जहर खाकर जान दे दी। किसान पर बैंक का तीन लाख रुपये कर्ज और नलकूप के बिजली बिल का करीब डेढ़ लाख रुपये बकाया है। किसान की मसूर की फसल कुछ समय पहले अन्ना मवेशी चर गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



कोतवाली के गल्हिया गांव निवासी किसान देवीदीन लोधी (60) के नाम करीब 26 बीघा जमीन है। किसान के दो पुत्र राजासिंह और परमलाल हैं। वह खेत में ही घर बनाकर रह रहा था। बेटे परमलाल ने बताया कि इस साल पिता ने खेत में गेहूं, चना और मसूर की फसल बोई थी।
विज्ञापन



मसूर की फसल कुछ समय पहले अन्ना मवेशी चर गए थे। हाल ही में गेहूं और चने की फसल की कटाई हुई है। मड़ाई में इस बार गेहूं की फसल प्रति बीघा करीब ढाई क्विंटल ही हुई, जबकि अन्य साल करीब छह क्विंटल प्रति बीघा फसल होती थी। यही हाल चने की फसल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार एक बीघे में सिर्फ 80 किलो चना पैदा हुआ है, जबकि पिछले सालों में करीब ढाई क्विंटल प्रति बीघा होता था। गेहूं और चना की उपज कम होने से पिता परेशान रहने लगे थे। बताया कि मंगलवार की सुबह करीब दस बजे खेत पर जाकर उन्होंने जहर खा लिया।

हालत बिगड़ने पर खेत में गिर गए। आसपास मौजूद किसानों ने बेहोश पड़ा देखा तो सूचना दी। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परमलाल ने बताया कि पिता के ऊपर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का तीन लाख रुपये का कर्ज है।


इसके अलावा नलकूप के बिजली का बिल करीब डेढ़ लाख रुपये बकाया है। इस साल उपज कम होने और कर्ज होने से परेशान रहते थे। इसी के चलते उन्होंने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में इस मामले में एसडीएम सुरेशचंद्र मिश्रा ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आ जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed