{"_id":"5ec955ff8ebc3e90896a27bc","slug":"lock-down-hamirpur-news-knp5616848140","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगरों से 400 प्रवासी आए, किए गए क्वारंटीन, 116 प्रवासी पैदल व विभिन्न साधनों से आए, रोडवेज बस से भी पहुंचे 284 प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगरों से 400 प्रवासी आए, किए गए क्वारंटीन, 116 प्रवासी पैदल व विभिन्न साधनों से आए, रोडवेज बस से भी पहुंचे 284 प्रवासी
विज्ञापन
शहर के शेल्टर होम से रोडवेज बस में बैठते प्रवासी मजदूर।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। महानगरों से रोजाना प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। जिन्हें शहर के शेल्टर होम में चिकित्सकीय परीक्षण कर संबंधित तहसीलों में भेजा जा रहा है। शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक 116 प्रवासी प्राइवेट साधनों व पैदल चलकर शेल्टर होम पहुंचे। वहीं रोडवेज बसों से 284 प्रवासी लाए गए हैं। कुल करीब 400 प्रवासियों को जांच के बाद संबंधित तहसीलों में भेजा गया है।
श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज के शेल्टर होम पर नायब तहसीलदार विजय प्रताप सिंह ने बताया अहमदाबाद व अन्य शहरों से रोजाना प्रवासी बसों से लाए जा रहे हैं। बताया शुक्रवार रात से अब तक कुल 400 प्रवासी शेल्टर होम में लाए गए हैं। आने वाले प्रवासियों में 116 लोग प्राइवेट व पैदल चलकर पहुंचे है।
वहीं 284 प्रवासी रोडवेज बसों से लाए गए हैं। कहा स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रवासियों का चेकअप कर प्रमाण पत्र दिया। चेकअप के बाद संबंधित तहसील भेजकर 21 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा जाएगा। उन्होंने कहा आए हुए मजदूरों के खाने पीने की पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
उन्हें किचन किट देकर रवाना किया जा रहा है। कहा जनपद में चार प्रवासी संक्रमित पाए जाने से सतर्कता बरती जा रही है। सभी को चेकअप के बाद की क्वारंटीन सेंटर में भेजा जा रहा है।