फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Life hasn't returned to normal even 48 hours after the storm.

Hamirpur News: आंधी तूफान के 48 घंटे बाद भी पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन

Fri, 08 May 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Life hasn't returned to normal even 48 hours after the storm.
फोटो07एचएएमपी- 23 केबिल को ठीक करती बिजली विभाग की टीम। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बा सहित आसपास के इलाके में मंगलवार को आए आंधी-तूफान के 48 घंटे बाद भी जनजीवन पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका है। कई गांवों में अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है जबकि पेयजल संकट गहराने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खुले में रखा गेहूं भीग गया। हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारी बृहस्पतिवार को पूरे दिन लाइनों को जोड़ने में लगे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। तूफान की चपेट में आकर सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल गिर गए थे। कई मकानों के छज्जे, रेलिंग और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं। सबसे ज्यादा असर बिजली और पेयजल व्यवस्था पर पड़ा है। हालांकि बिजली निगम की टीमें लगातार व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी हैं। इसके बावजूद कस्बे के कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

करीब 80 प्रतिशत आबादी में बिजली आपूर्ति सामान्य हो चुकी है जबकि 20 प्रतिशत क्षेत्र अब भी अंधेरे में हैं। कुनेहटा, मांचा, कम्हरिया, मदारपुर, चकदहा और बिगहना समेत कई गांवों में बृहस्पतिवार देर रात अथवा शुक्रवार तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है। उधर, जल संस्थान की ओर से जनरेटर की व्यवस्था न किए जाने से 48 घंटे बाद भी पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नगरपालिका की ओर से टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर गुरुवार को सुबह एक बार फिर तेज हवाओं और झमाझम बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। मंडी समिति में खुले आसमान के नीचे रखा हजारों क्विंटल गेहूं जो मंगलवार के तूफान में भीग गया था, बृहस्पतिवार को फिर भीग गया।

विद्युत उपखंड अधिकारी एके वर्मा ने बताया कि बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए दो टीमों में करीब दो दर्जन कर्मचारियों को लगाया गया है। गुरुवार दोपहर तक एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शेष क्षेत्रों में देर रात तक आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

फोटो07एचएएमपी- 23 केबिल को ठीक करती बिजली विभाग की टीम। संवाद

फोटो07एचएएमपी- 23 केबिल को ठीक करती बिजली विभाग की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed