फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Legal awareness is the foundation of a strong society

Hamirpur News: विधिक जागरूकता सशक्त समाज की आधारशिला- प्रशासनिक जज

Mon, 23 Feb 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 23 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Legal awareness is the foundation of a strong society
हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को राजकीय डिग्री कॉलेज कुछेछा में वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति व प्रशासनिक न्यायाधीश हमीरपुर सैयद कमर हसन रिजवी ने वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता सशक्त समाज की आधारशिला है। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के निर्धन, वंचित और कमजोर वर्गों तक न्याय सुलभ कराना है। विद्यार्थियों को कानून की मूलभूत जानकारी लेकर सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला जज मनोज कुमार राय ने निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता तथा वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली की जानकारी दी। सचिव डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय ने भी विधिक जानकारी दी। कार्यक्रम में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को कार्ड दिए गए। इसके अलावा वृद्दा पेंशन समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार खरवार, कीर्तिमाला सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरुण सिंह, एएसपी मनोज गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जलीस खान ने किया। व्यवस्था में पीएलवी पवन तिवारी, गणेश सिंह आदि प्रमुख रहे। जनपद न्यायाधीश-प्रथम उदय वीर सिंह ने आभार व्यक्त किया।


1203 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

प्रशासनिक विभागों की ओर से कुल 1203 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। जिसमें लघु सिचाई विभाग, जिला उद्योग केन्द्र, जिला पंचायत विभाग, उपायुक्त स्वतः रोजगार की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। कृषि विभाग की ओर से ट्रैक्टर व मत्स्य विभाग की ओर से एक थ्री-व्हीलर भी दी गई। दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा 05 दिव्यांगों को ट्राई-साइकिल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed