{"_id":"6262f7c2a5fd797f2b318a93","slug":"lawyers-took-away-the-prize-gangster-from-the-constable-in-the-court-premises-hamirpur-news-knp69272353","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजी परिसर में इनामी को पकड़ने गए सिपाही से वकील भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजी परिसर में इनामी को पकड़ने गए सिपाही से वकील भिड़े
विज्ञापन
हमीरपुर। 25 हजार के इनामी गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी शुक्रवार को अदालत आत्मसमर्पण करने आया। जानकारी पर पुलिस का सिपाही बिना वर्दी के अदालत के गेट के पास से आरोपी को पकड़कर ले जाने लगा। अधिवक्ता ने इसका विरोध किया, लेकिन सिपाही के न मानने पर एकजुट अधिवक्ता संबंधी सिपाही से भिड़ गए और आरोपी को छुड़ाकर अदालत में आत्मसमर्पण करा दिया।
शहर के खालेपुरा मोहल्ला निवासी बाबादीन (24) गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है। जिस पर 25 हजार का इनाम पुलिस ने घोषित कर रखा है। शुक्रवार को आरोपी अदालत में आत्मसमर्पण करने अधिवक्ता रामस्वरूप यादव के बस्ते पर आया। अधिवक्ता रामस्वरूप यादव ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के आरोपी बाबादीन को लेकर कोर्ट नंबर तीन जा रहे थे। जैसे ही वह कोर्ट के गेट के पास पहुंचे तभी पीछे से आए सिपाही प्रदीप यादव बाबादीन को पकड़कर ले जाने लगे। विरोध करनेे पर सिपाही उनसे भिड़ गया। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने सिपाही के चंगुल से बाबादीन को छुड़ाया। इसमें उनकी फाइल भी फट गई।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के पर 25 हजार का इनामी घोषित था। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी वकीलों के माध्यम से अदालत में हाजिर होने जा रहा है। सिपाही व अधिवक्ताओं में हल्की कहासुनी हुई है। मामला शांत करा दिया गया है। आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।