फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Laborer and youth died in two road accidents

Hamirpur News: दो सड़क हादसों में मजदूर और युवक की मौत

Tue, 14 Mar 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Laborer and youth died in two road accidents
हमीरपुर। दो सड़क हादसों में मजदूर और युवक की मौत हो गई। भूसा लेने जा रहे मजदूर की ट्रैक्टर पलटने से जान गई। वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था। हेलमेट न पहने होने से सिर में चोट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन

कानपुर के सजेती थानाक्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी मुकेश (42) अपने गांव निवासी साथी पंकज, दिलीप व विमल के साथ भूसा लेने पत्योरा गांव जा रहे थे। दिलीप ने बताया कि कुछेछा तक पंकज ने ट्रैक्टर चलाया और इसके बाद मुकेश ट्रैक्टर चलाने लगा। देवगांव पत्योरा मार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इससे चालक मुकेश घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी माधुरी व पुत्र अंशू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

राठ संवाद के मुताबिक बारहखंभा मोहल्ला निवासी प्रहलाद सिंह ने बताया बिवांर थाना क्षेत्र के खिरवा (निवादा) गांव निवासी उनके ममेरे भाई भुल्ली सैनी (33) की ससुराल जालौन जिले के गोरन गांव में है। उनकी पत्नी प्रीति होली के त्योहार पर अपने मायके गईं थीं। मंगलवार को भुल्ली पत्नी को लेने बाइक से ससुराल गोरन जा रहे थे। चिकासी थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पुल संख्या 151 के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई। हेलमेट न पहने से सिर में चोट लगी और मौके पर मौत हो गई। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। मौत पर मां पुष्पा, पत्नी प्रीति, भाई कल्लू व नीलू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed