फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Kushmand goddess venerated

देवी कुष्मांडा की पूजा अर्चना की

Thu, 06 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 06 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kushmand goddess venerated
मुख्यालय में सजा मां दुर्गा का पूजा पंडाल। - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने मां दुर्गा के कुष्मांडा की पूजा अर्चना की। सुबह से ही देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए महिलाएं पहुंचने लगीं। वहीं पूजा पंडालों में शाम को होने वाली आरती में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पंडालों में देेवी प्रतिमाओं को रोजाना नए रूप में श्रृंगार आदि किया जा रहा है।
विज्ञापन



शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना भक्तों ने पूरे विधि-विधान के साथ की। सुबह से शाम तक देवी मंदिराें के घंटे घड़ियाल गूंजते रहे। वहीं दुर्गा पंडालों में प्रतिमाओं का रोजाना नए रूप में साज श्रृंगार किया जा रहा है। मां के रूपों को देखने के लिए पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जिले में 543 देवी प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भक्तों का देर रात तक तांता लगा रहता है।
विज्ञापन


सरीला के मेन मार्केट में सजा मां का आकर्षण में भक्तों की खासी भीड़  उमड़  रही है। मुख्यालय के देवदास मंदिर परिसर में राजदरबार नवयुवक संघ द्वारा  भव्य देवी प्रतिमा की स्थापना की गई। शाम को होने वाली आरती में सैकड़ाें की संख्या में महिलाएं पंडाल में पहुुंचकर आरती में शामिल हो रहीं हैं। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed