{"_id":"adf8344593896a699e741ac2f00f384e","slug":"kuankheda-beat-baruara-in-vollyboll-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंआखेड़ा ने बरौरा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंआखेड़ा ने बरौरा को हराया
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौथिया (हमीरपुर)। गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.रामलाल वर्मा की पुण्यस्मृति में चल रही वालीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बरौरा व कुंआखेड़ा के बीच मैच हुआ। जिसमें कुंआखेड़ा की टीम विजयी रही।
विज्ञापन
गांव के नवीन सब्जी मंडी स्थल पर चल रही वालीबाल प्रतियोगिता में समाजसेवी राजेश सचान ने खिलाड़ियाें का परिचय लेकर मैच शुरू कराया। पहला मैच बरौरा व कुंआखेड़ा के बीच खेला गया।
विज्ञापन
जिसमें कुअंाखेड़ा ने अच्छा खेल दिखा विजय प्राप्त की। दूसरा मैच गोएरा व पौथिया बी के बीच हुआ। जिसमें गोएरा की टीम विजयी रही। तीसरा मैच पौथिया ए व सजेती के बीच हुआ। जिसमें पौथिया ए टीम विजयी रही।
विज्ञापन
चौथा मैच बरौर पटेल व कुछेछा की टीम के बीच हुआ। जिसमें बरौर पटेल विजयी रही। पांचव मैच कुआंखेड़ा व मेरापुर के बीच हुआ। जिसमें कुआंखेड़ा की टीम विजयी रही।
छठे मैच में नदेहरा को बरौर की टीम ने हराया। सातवें मैच में कानपुर की पनकी की टीम ने बांदा की रामपुर टीम को हराया। रेफरी की भूमिका शिवप्रसाद प्रजापति, राजेंद्र पांडेय, प्रताप सिंह जहानाबाद ने निभाई। संचालन अमित सचान व रोहित सैनी ने किया। मौके पर युगांक मिश्रा, आशुतोष भूषण सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।