फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   KPTL suspended safety team after investigation

Hamirpur News: जांच के बाद केपीटीएल ने सेफ्टी टीम को किया निलंबित

Mon, 07 Oct 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 07 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
KPTL suspended safety team after investigation
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। गत शुक्रवार सुबह कस्बे के प्लेटफार्म संख्या तीन में रेलवे की कार्यदायी संस्था केपीटीएल की लापरवाही से दुर्घटनाग्रस्त होने से बची मेमू ट्रेन के मामले में केपीटीएल (कल्पतरू पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड) ने अपनी सेफ्टी टीम को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं मामले की जांच कर रही जीआरपी ने कहा कि विवेचना जारी है। वहीं, कार्यदायी संस्था के लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही इनको नामजद करके गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को कानपुर से मानिकपुर जा रही मेमू ट्रेन सुबह 8.30 बजे कस्बे के प्लेटफार्म संख्या तीन की लाइन पर लकड़ी के बड़े-बड़े गुटके रखे होने से दुर्घटनाग्रस्त होने से बची थी। घटना के बाद से ही रेलवे के अवर अभियंता उपेंद्र कुमार स्टेशन के निर्माण में लगी संस्था केपीटीएल को दोषी ठहरा रहे थे। बाद में इन्होंने जीआरपी बांदा में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद केपीटीएल ने अपनी सेफ्टी टीम को निलंबित कर दिया है। थानाध्यक्ष जीआरपी नवेंद्र शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि जांच के दौरान स्पष्ट हो गया है कि यह घटना केपीटीएल के कर्मियों की लापरवाही से होने से बची है।
प्लेटफार्म में कार्य कर रही टीम को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही इनको नामजद करके गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed