फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   kot team win vollyball turnament

वॉलीबॉल स्पर्धा में कोट टीम बनी विजेता

Tue, 01 Feb 2022 12:27 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
kot team win vollyball turnament
सराहकड़ में वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से ब्लॉक बमसन की ग्राम पंचायत सराहकड़ में स्पोर्ट्स मीट प्रोग्राम करवाया गया। इसमें वॉलीबाल, बैडमिंटन, रस्साकशी और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक बमसन से संजीव और कामिनी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के डीवाईसी दीपमाला मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वॉलीबाल की छह टीमों सराहकड़, भरवाराना, बराड़ा, समीरपुर, कलंझड़ी और कोट ने भाग लिया। इसमें कोट की टीम विजेता बनीं जबकि बराड़ा की टीम रनरअप रही। बैडमिंटन में प्रथम स्थान वीरेंद्र और द्वितीय स्थान संजीव ने हासिल किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया ठाकुर, द्वितीय स्थान श्रेया और तृतीय स्थान अंकिता ने हासिल किया। रस्साकशी प्रिया की टीम प्रथम, विकास की टीम दूसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में सभी अतिथियों कोच और रेफरी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed