फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Kisan Sangh leaders simmer arrest

जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी से किसान नेताओं में उबाल

Thu, 19 Jan 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
अमर उजाला/हमीरपुर Updated Thu, 19 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
भाकियू के जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत की इलाहाबाद में गिरफ्तारी पर मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवानदास दीक्षित ने कड़ा एतराज जताया है। बिना शर्त रिहा न करने पर आंदोलन किए जाने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन


 
किसानों की हर लड़ाई में अगुवाकारी करने वाले जिलाध्यक्ष के खिलाफ जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं। बीते साल किसानों के साथ उन्होंने अन्ना मवेशियों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। हाईवे पर अन्ना मवेशियों को लेकर मुख्यालय आए तो प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।
विज्ञापन


तब किसी तरह प्रशासन ने किसानों को समझाया और मवेशियों को यमुना पुल के उस पार जनपद कानपुर की ओर जाने दिया। वहीं जनपद कानपुर के किसानों ने मवेशियों को रोक दिया। जिससे यही मवेशी मुख्यालय में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे परेशान प्रशासन ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। इस मामले में जिलाध्यक्ष की अनुवाई में करीब छह महीने धरना चला। भारतीय किसान यूनियन के मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवानदास दीक्षित ने जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत और महिला जिलाध्यक्ष विशेखा राजपूत की गिरफ्तारी को गलत बताया है।


गिरफ्तार जिलाध्यक्ष को बिना शर्त रिहा किया जाए। किसानों मजदूरों के  हितों की लड़ाई लड़ना यूनियन का कर्तव्य है। उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर बिना शर्त रिहाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed