{"_id":"669812b154fd992ad70cebd4","slug":"killed-younger-brother-along-with-his-sons-hamirpur-news-c-12-1-jhs1001-758444-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई को मौत के घाट उतारा
Thu, 18 Jul 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। गांव स्थित मकान व अन्य संपत्ति के पुराने विवाद में बड़े भाई ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी उसके चेहरे को ईंट से कुचल कर भाग निकले। सीओ राठ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
मुस्करा थाने के गहरौली गांव में खून के रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी भैरम प्रजापति ने बताया कि करौंदा बाबा नाले के पास रोज की तरह वह और उसका भाई दशाराम खेतों की रखवाली के साथ अपने जानवर चरा रहे थे।
दोपहर करीब ढाई बजे उसके भतीजे महेश, रमेश और अपने पिता सरजू संग वहां पहुंचे और दशाराम (55) को लाठियों व ईंट से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ राठ दिलीप कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के सबसे बड़े भाई भैरम ने बताया कि वह चार भाई थे। दूसरे नंबर के भाई हरनाम के कोई बेटा नहीं था।
विज्ञापन
इससे उसकी जमीन और मकान को लेकर ही विवाद था। सीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मृतक की बेटी प्रीती की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के भतीजों महेश व रमेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पहले भी भतीजे कर चुके हत्या की कोशिश
मृतक की पत्नी गंगिया ने बताया कि 2023 में रक्षाबंधन के समय भतीजे महेश और रमेश करीब 25 लड़कों को लेकर घर में घुसकर आया था। उसने जान से करने की कोशिश की थी। इसका मुकदमा भी थाना मुस्करा में लिखवाया गया। मौजूदा में उसका मुकदमा भी चल रहा है। घटना से पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के बेटे सुरेंद्र और जगभान दूसरे शहर में रहकर मजदूरी करते हैं।