फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Khaptiha's Madan defeats Itra's Mohit

Hamirpur News: खप्टिहा के मदन ने इटरा के मोहित को चटाई धूल

Wed, 21 Aug 2024 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Khaptiha's Madan defeats Itra's Mohit
हमीरपुर। शहर के रमेड़ी अखाड़ा शिव मंदिर परिसर में दंगल व मेले का आयोजन किया गया। दूर दराज से नामी पहलवानों ने प्रतिभाग किया। मेले में बड़ी संख्या में दुकानें लगाई गईं। लोगों ने दंगल के साथ ही मेले में जमकर खरीददारी भी की।
विज्ञापन

करीब 166 वर्षो से चली आ रही परंपरा को जारी रखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव शुक्ला के संरक्षण में मंदिर परिसर में दंगल व मेले का आयोजन किया गया।
दंगल में पहली कुश्ती बांदा जनपद के खप्टिहा गांव के मदन व इटरा के मोहित के बीच हुई जिसमें मदन ने मोहित को धूल चटा दी। इंगोहटा के कल्लू ने अभिषेक शुक्ला को पटकनी दी। खप्टिहा के बउआ व टेढ़ा के बीरेंद्र की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

छोटू व कुलदीप के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें कुलदीप विजयी रहे। गोविंद व धर्मवीर के बीच बराबरी का मुकाबला रहा और दर्शकों को काफी देर तक यह कुश्ती का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विजेता पहलवानों को राजीव शुक्ला व चंदन शुक्ला ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका में मुस्ताक पहलवान व कमेंटेटर अनवर खान रहे। इस मौके पर विवेक गुप्ता, जगदीश अवस्थी, विजय तिवारी, कन्हैया, अंकित तिवारी, आशू मिश्रा, महेंद्र सिंह, आलोक साहू, सभासद संजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed