फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Keys handed over to the beneficiaries of PM Awas Yojana

Hamirpur News: पीएम आवास योजना केे लाभार्थियो को सौंपी चाबी

Fri, 07 Jul 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Keys handed over to the beneficiaries of PM Awas Yojana
कुरारा /सुमेरपुर। कुरारा क्षेत्र पंचायत के सभागार में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का चाबी वितरण कार्यक्रम क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजन किया गया। जिसमे ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल , संयुक्त खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के रिठारी, सिवनी , सरसई, टोडरपुर , भटपुरा , जमरेही ऊपर , जखेला पतारा आदि गांव के 95 लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी सौंपी। साथ ही रिठारी गांव की सुमन देवी को आवास का फीता काटकर ग्रह प्रवेश कराया गया। ग्राम प्रधान इंजीनियर चंद्रेश सिंह मौके पर मौजूद रहे। वही पीएम आवास की चाबी मिलते ही लाभार्थियों चेहरे में मुस्कान आ गई। कार्यक्रम में सचिव दीपक कुमार विकास चौधरी लवलेश कुमार बलजीत कुमार आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन

सुमेरपुर संवाद के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों में शुक्रवार को गृह प्रवेश एवं चाबी वितरण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। ब्लाक में ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव, पंचायतों में ग्राम प्रधानों ने लाभार्थियों को चाबियां सौंपी। कुंडौरा,छानी खुर्द,छानी बुजुर्ग, पचखुरा बुजुर्ग,टेढा,सुरौली, कैथी सहित सभी ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण सुनाया गया। वहीं कुछेछा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी लाभार्थियों को आवास योजना की चाबी वितरित की गईं। लाभार्थियों से सजीव प्रसारण भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed