फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   MLA inaugurates Nagar Panchayat library.

Hamirpur News: विधायक ने नगर पंचायत की लाइब्रेरी का किया लोकार्पण

Tue, 13 Oct 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurates Nagar Panchayat library.
भरुआ सुमेरपुर। नगर पंचायत ने 15वें वित्त आयोग की धनराशि से 12 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी का निर्माण कराया है। इसमें एक साथ 20 छात्र-छात्राओं के बैठकर अध्ययन करने की व्यवस्था है। मंगलवार को सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने फीता काटकर लाइब्रेरी का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड संख्या 13 में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बगल में लाइब्रेरी का निर्माण कराया है। लाइब्रेरी में महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि लाइब्रेरी शुरू होने से छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। गरीब परिवारों के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे, डॉ. भवानीदीन, जयकरन सिंह, शिवाकांत तिवारी, छोटू सिंह, अखिलेश साहू, रामकिशोर सैनी, राजू गुप्ता, रमेश सोनी, संजीव पांडेय और राघवेंद्र पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed