{"_id":"5eceb26e8ebc3e90a074fc48","slug":"kasbe-me-pani-ka-sankat-hamirpur-news-knp5623589138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बे में पेयजल का भीषण संकट दर्जनों लोगों ने सौपा एसडीएम को ज्ञापन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बे में पेयजल का भीषण संकट दर्जनों लोगों ने सौपा एसडीएम को ज्ञापन।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला ( हमीरपुर)। भीषण गर्मी में कस्बे में पेयजल संकट गहरा गया है। नलकूपों से भी पानी उतर रहा है। कस्बावासियों ने जिला प्रशासन से पानी का प्रबंध करने की गुहार लगाई है।
कस्बे की जलापूर्ति के लिए बरहरा, जरिया टीला व मनकहरी रोड पर जल संस्थान व जल निगम के 11 नलकूप व दो टंकियां है। जिसमें पुराने तहसील भवन के पास बनी ढाई सौ किलोलीटर की टंकी वर्षों से डैमेज घोषित है। बरहरा रोड पर बनी 50 किलोलीटर की टंकी से गुरुदेवपुरा मोहल्ले भर में ही जलापूर्ति हो रही है। बाकी कस्बे को सीधे लाइनों में पानी चलाकर जलापूर्ति की जा रही है। जिससे ऊंचाई वाले झंडा बाजार में पानी पहुंच ही नहीं पा रहा हैं। इसका पीछे नलकूपों का का जलस्तर घटना बताया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि संस्थान पानी के डिस्चार्ज पर ध्यान न देकर मनचाहे स्थानों नलकूप बोरिंग कर सरकारी धन ठिकाने लगा रहा है। सोमवार को वार्ड नंबर दो व चार के सभासद मोहम्मद जमील, यासीन, राजेश, अलीम, बृजेश, राम मिलन, कपिल, शैलेंद्र, हरिराम सहित कई लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि 24 घंटे में मात्र 15 मिनट पानी मिला है। बिजली जाने पर वह भी नहीं मिल पाता है। पानी की समस्या के निदान के नाम पर कोई खास रणनीति नहीं बनाई है।
उधर विभाग के जेई विश्व प्रकाश सेन का कहना है कि जलापूर्ति के लिए जलनिगम और जल संस्थान के 11 नलकूप है, जिसमें छह का जलस्तर नीचे चला गया है। 3 नलकूप भी नाममात्र का पानी दे रहे हैं केवल 2 नलकूपों से पूरे कस्बे की जलापूर्ति चल रही है। बुधवार तक बोरिंग कराए गए एक नए नलकूप चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे समस्या का समाधान होगा।