फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Kanpur-Sagah highway jammed for four hours, thousands of vehicles stranded

Hamirpur News: कानपुर-सागह हाईवे पर चार घंटे लगा जाम, हजारों वाहन फंसे

Sat, 22 Nov 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 22 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kanpur-Sagah highway jammed for four hours, thousands of vehicles stranded
हमीरपुर। कानपुर सागर हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर गिट्टी से भरा ट्रक खराब होने से जाम लग गया। चार घंटे तक लगे जाम में हजारों वाहन फंसे रहे। कुछ वाहन साइड से रेंग-रेंग कर निकलते रहे। महोबा वीआईपी ड्यूटी से लौटे ट्रैफिक उपनिरीक्षक अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रक को हाइड्रा की मदद से साइड कराया। इसके बाद दोनों लेन से आवागमन शुरू हो सका। जाम के दौरान रोडवेज बसें, ट्रक, स्कूल वैन और निजी वाहन रेंगते रहे। इसी बीच यमुना पुल के पास एक ई-रिक्शा खराब होने से वहां भी कुछ समय के लिए रुकावट बनी रही।
विज्ञापन


जाम में फंसे राहगीर रंजीत राजपूत ने बताया कि उसे दोपहर तीन बजे कानपुर पहुंचना था, लेकिन खराब ट्रक की वजह से पुल पर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक फंसा रहा। हाईवे पर आए दिन यही परेशानी होती है। शहर के अंदर भी बस स्टैंड, रानी लक्ष्मीबाई तिराहा और वन विभाग चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस की कमी साफ नजर आई। कई जगह वाहनों को निकलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सीओ सदर (ट्रैफिक) राजेश कमल ने बताया कि गिट्टी से भरा ट्रक पुल के पहले खराब हो गया था। हाइड्रा मंगवाकर उसे हटवाया गया और करीब आधा घंटा बाद जाम खुलवाया गया। बीच-बीच में एक लेन चलती रही। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को महोबा में नौ ट्रैफिककर्मी, लखनऊ में सात और दो टीएसआई वीआईपी ड्यूटी पर थे। बताया कि सिविल पुलिस के 22 पुलिसकर्मियों को इस माह ट्रैफिक की ट्रेनिंग दी गई है। जल्द ही ट्रैफिक व्यवस्था में फोर्स बढ़ेगा और सुधार भी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक घंटे जाम में फंसे रहे
रोडवेज बस में राठ से सपना और विजित हमीरपुर आ रहे थे। बेतवा पुल पर लगे जाम में फंस गए। सपना ने बताया कि एक घंटे जाम में फंसे रहे। बड़ी मुश्किल में घर पहुंच पाए।



डेढ़ घंटे बाद बस स्टैंड पहुंची
यात्री अर्चना राठ से हमीरपुर बस में सवार होकर घर आ रहीं थीं कि जाम में फंस गईं। इन्होंने बताया कि जाम में फंसने के कारण वाहन रेंगते रहे। किसी तरह डेढ़ घंटे बाद बस स्टैंड तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed