फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Kanpur firm complained of rigging in tender, DM ordered investigation against CMO

Hamirpur News: टेंडर में कानपुर की फर्म ने की धांधली की शिकायत, डीएम ने बैठाई सीएमओ के खिलाफ जांच

Thu, 04 Sep 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 04 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kanpur firm complained of rigging in tender, DM ordered investigation against CMO
हमीरपुर। भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे सीएमओ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। डीएम की ओर से कराई गई जांच का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि कानपुर की फर्म ने लाखों के टेंडर में धांधली की शिकायत कर दी। इस पर डीएम ने सीडीओ और कोषाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसमें 2024 में आए बजट व उसके खर्च में बरती गई अनियमितताओं की जांच के निर्देश डीएम ने दिए हैं।
विज्ञापन

वित्तीय नियमों को ताक पर शासन के बजट को ठिकाने लगाने के मामले में शासन स्तर पर चर्चा में आए जिले के मुख्य चिकित्सकाधिकारी डाॅ. गीतम सिंह के खिलाफ डीएम घनश्याम मीणा ने दूसरी जांच बैठा दी है। 2024 में आए बजट व उसके खर्च में बरती गई अनियमितताओं पर डीएम ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। अप्रैल 2024 से लेकर अब तक जो बजट आया और उसमें देर से भुगतान होने के कारण जिले की रैंकिंग बराबर गिर रही है। वहीं हाल ही में हुए लाखों के टेंडर में भारी धांधली बरतने की शिकायत कानपुर की एक फर्म द्वारा डीएम से की गई है। इसमें एक साल के मिले बजट व उसके भुगतान में देरी एवं किस मद में कौन बजट आया और कब खर्च होना था और किसमें खर्च किया गया आदि बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीडीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सीएमओ द्वारा की जा रही अनियमितताओं की शिकायत डीएम से की गई है। मामले में उन्होंने उनको व टीओ का जांच सौंपी है। जल्द ही जांच पूरी कर जांच आख्या उन्हें सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed