फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jewelry from one house, cattle stolen from two houses

एक घर से नगदी व जेवरात, दो घरों से जानवर चोरी

Sat, 12 Mar 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Jewelry from one house, cattle stolen from two houses
राठ। खरेहटा बुजुर्ग में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। एक घर से साढ़े आठ हजार रुपये नकद सहित जेवरात चोरी कर लिए। दो किसानों की तीन भैंसें चोरी कर लीं। गांव में पहुंची कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

खरेहटा बुजुर्ग गांव निवासी पवन कुमार ने बताया कि खेती से परिवार का भरण पोषण करते हैं। खेतों के पास ही उनका मकान है। शुक्रवार रात परिवार सहित घर में सो रहे थे। तभी दीवार फांद कर घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। बक्से से सोने के दो मंगलसूत्र, चांदी की पायलें, बिछिया, टीवी, तीन किलो घी व आठ हजार पांच सौ रुपये नगद चोरी कर लिए। चोर गांव के ही मदनपाल के पशुबाड़े से एक भैंस व जगराम के पशुबाड़े से दो भैंसें चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। दो दिन पूर्व पास के ही चिल्ली गांव में चोरों ने एक घर से लाखों के जेवरात व नगदी सहित एक भैंस चोरी कर ली थी। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed