फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jarakhar-Atgaon-Bangra road will be made double-lane

Hamirpur News: जराखर-अटगांव-बंगरा मार्ग होगा डबल लेन

Thu, 29 Oct 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Jarakhar-Atgaon-Bangra road will be made double-lane
फोटो 28 एचएएमपी 14- राठ क्षेत्र के जराखर में डबल लेन मार्ग निर्माण को लिए खोदाई करती जेसीबी। सं
राठ (हमीरपुर)। जराखर से अटगांव होते हुए बंगरा तक जाने वाली 10 किलोमीटर लंबी सड़क को डबल लेन बनाया जा रहा है। इसके लिए 13.49 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। सड़क के डबल लेन होने से क्षेत्र के 50 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जराखर तक डबल लेन मार्ग है। जराखर से अटगांव होते हुए बंगरा तक सड़क जर्जर हो चुकी है। करीब दस किलोमीटर की इस सड़क पर चलना दूभर है। ग्रामीणों की समस्या को देखते मार्ग को डबल लेन कराने का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृत कर 13.49 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। मार्ग निर्माण का काम शुरू हो गया है। डबल लेन मार्ग बनने से जराखर, अटगांव, सरगांव, धगवां, इटैलिया राजा, जिगनी, बंगरा सहित एक दर्जन गांवों की करीब 50 हजार की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

जराखर गांव के रामपाल सिंह राजपूत ने बताया कि करीब चार साल से सड़क जर्जर थी। काम शुरू हो गया है लेकिन सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे नहीं हटाए गए हैं। पहले खंभे स्थानांतरित किए जाएं जिसके बाद सड़क का निर्माण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटगांव गांव के जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बंगरा गांव से यह सड़क उरई रोड के लिए जाती है। बंगरा तक निर्माण होने से ग्रामीणों को सुविधा होगी। इसे बंगरा से जिगनी होते हुए मंगरौठ मोड़ तक उरई मार्ग से जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed