{"_id":"5776bea74f1c1b0b7279b609","slug":"it-will-take-five-megawatt-solar-plant","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मेगावाट का सोलर प्लांट लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मेगावाट का सोलर प्लांट लगेगा
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की राह को आसान कर दिया है।
- फोटो : Demo pic
जिले में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा प्लांट लगेगा। सरीला तहसील के बरहरा गांव में पांच मेगावाट का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस प्लांट को आर्यवान रिन्यूवल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड लगाएगी।
विज्ञापन
बिजली की खपत में तेजी से इजाफा हो रहा है। खेतों की सिंचाई के लिए हर साल किसान निजी नलकूप लगवा रहे हैं। रबी का मौसम आते ही बिजली की आपूर्ति कम होने के साथ ही वोल्टेज की समस्या बढ़ जाती है। किसानों को बमुश्किल आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पाती है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार पर्याप्त बिजली देने की कोशिशों में जुटी है।
विज्ञापन
जिले के सरीला तहसील के बरहरा गांव में सोलर पावर प्लांट स्थापित करने का काम शुरू कर दिया है। आर्यवान रिन्यूवल एनर्जी कंपनी ने बरहरा गांव में 25 एकड़ जमीन खरीदने के साथ जमीन को समतल करने का काम तेज कर दिया है। साथ ही बरहरा गांव से सरीला कस्बे तक 132 केवी स्टेशन से लाइन को जोड़ने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
कंपनी नवंबर से जनवरी के बीच इसे चालू कर देगी। आर्यवान रिन्यूवल एनर्जी कंपनी के जीएम ललित कुमार मेहता ने कहा कि सोलर प्लांट स्थापित करने में राजस्थान की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रेंज पावर इंफ्रा की अहम भूमिका होगी। यह कंपनी सोलर प्लेटों को लगाने के साथ इनवर्टर और भवन निर्माण कराएगी।
इस काम में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पांच किमी लंबी बनने वाली लाइन की लागत एक करोड़ 29 लाख होगी। बताया कि जनपद जालौन में उनकी कंपनी 50 एमबी का सोलर प्लांट लगा चुकी है। जो सफलता पूर्वक चल रहा है। उनकी कंपनी सोलर प्लांट लगाने के मामले में देश में तीसरे नंबर की कंपनी है। कंपनी के सोलर पार्क आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और कर्नाटक में भी चल रहे हैं।