{"_id":"65f48c358708b119d4011e94","slug":"investigation-started-in-the-case-of-dragging-cows-by-tying-them-to-a-tractor-trolley-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-105350-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: गोवंश को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांधकर घसीटने के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: गोवंश को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांधकर घसीटने के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। गोशाला में गोवंश के मृत होने पर उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बांधकर घसीटने के मामले को प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। एसडीएम ने बीडीओ के नेतृत्व में समिति गठित कर दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच में दोषी पर कार्रवाई होना तय है।
सोशल मीडिया में गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में मृत गोवंश को एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे बांधकर घसीटते हुए ले जाते नजर आ रहा था। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताया था। मानवता को शर्मसार करने वाला यह वीडियो ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत सुगिरा का बताया जा रहा था।
वीडियो वायरल होने के मामले को एसडीएम कुलपहाड़ अनुराग प्रसाद ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि मामला गंभीर है। जांच खंड विकास अधिकारी जैतपुर मूलचंद्र सिंह को सौंपी गई है। दो दिन के अंदर जांच आख्या मिलने पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।