{"_id":"b169ac53c32c3c743874a9aff8c5d88d","slug":"inspector-policeman-and-home-guards-to-suspend-order-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा, सिपाही और होमगार्ड को निलंबित करने के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा, सिपाही और होमगार्ड को निलंबित करने के आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात कस्बे के नेहा नर्सिंग होम के पास हुई
विज्ञापन
ट्रक दुर्घटना के मामले में डीआईजी ने बीट में तैनात एसआई, सिपाही तथा
होमगार्ड को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। पत्रकारों से कहा कि इस
मामले में मृतक के परिजनों के खिलाफ चालक की हत्या करने का मुकदमा भी दर्ज
कराया जाएगा।
बुधवार को कस्बे के ऐतिहासिक तीजा मेला का कार्यक्रम चल रहा था। जिसके चलते कस्बे में शोभायात्रा की समाप्ति के बाद हजाराें की भीड़ सड़काें पर थी। साथ ही कुछ लोग पशु बाजार में लगे झूला, सर्कस व नौटंकी देख रहे थे।
तभी रात करीब 10:30 बजे में नेहा नर्सिंग होम के पास मौदहा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर चालक ने अपने दरवाजे के सामने सड़क किनारे खड़े युवक रिंकू को रौंद दिया।
बताते हैं कि उत्तेजित परिजनों ने टैंकर चालक को जमकर मारापीटा और फिर टायराें के नीचे लेटाकर टैंकर ऊपर ऊपर चढ़ा दिया। जिससे टैंकर चालक की भी मौत हो गई।
इसके बाद रिंकू के परिजनों व अन्य लोगों ने हाइवे जाम कर दिया और करीब तीन घंटे तक पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मामले में मुख्यालय भ्रमण में आए डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने एक्शन लिया है।
उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर तैनात एसआई महेंद्र सिंह, सिपाही रंगनाथ मिश्रा व होमगार्ड रामबाबू को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही टैंकर चालक को मारने वालों के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा लिखे जाने को कहा है।
डीआईजी के इस आदेश से थाना पुलिस के साथ मृतक रिंकू के परिजनों में हड़कंप मचा है।