फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Inspection exposes the reality: everyone absent except the ward boy.

Hamirpur News: निरीक्षण में खुली पोल, वार्ड बाॅय को छोड़ सभी नदारद

Sat, 22 Aug 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Inspection exposes the reality: everyone absent except the ward boy.
फोटो 21 एचएएमपी 18- सिसोलर पीएचसी का निरीक्षण करते एसडीएम। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत सिसोलर के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। एसडीएम करनवीर सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। एसडीएम ने इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट गोविंद सिंह अपने आवास में सोते हुए पाए गए। वार्ड बॉय के अलावा अन्य कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सूचना मिलने पर फार्मासिस्ट मौके पर पहुंचे और बताया कि वह दवा खाने गए थे। एएनएम रेखा ने प्रसूता को देखने जाने की बात कही जबकि स्टाफ नर्स भी अनुपस्थित मिली। वहीं चाैपाल में ग्रामीणों ने नमामि गंगे योजना के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत की मांग की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती की भी मांग अधिकारियों के सामने रखी।
विज्ञापन

वहीं टिकरी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल में अभिभावकों ने शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आंगनबाड़ी भवन के जर्जर होने की समस्या बताई। परेहटा गांव में ग्रामीणों ने नमामि गंगे योजना की सड़कों की मरम्मत और कोटेदार पर घटतौली की शिकायत की। अधिकारियों ने लखपति दीदी, पीएम आवास, पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए। इस मौके पर सिसोलर ग्राम प्रधान विजय शंकर, सचिव हरिबाबू, टिकरी प्रधान रामभरोसे सिंह, सचिव दिगंबर सिंह, परेहटा प्रधान कामता तथा सचिव ब्रजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed