{"_id":"6967e0b571d2dd88f0035cf6","slug":"in-the-quarter-finals-panwadi-defeated-rath-xi-by-47-runs-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-134841-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: क्वार्टर फाइनल में पनवाड़ी ने राठ इलेवन को 47 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: क्वार्टर फाइनल में पनवाड़ी ने राठ इलेवन को 47 रन से हराया
Thu, 15 Jan 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। कस्बा के मां कालिका माता मंदिर तालाब प्रांगण में आयोजित रॉयल क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबला पनवाड़ी और राठ इलेवन के बीच खेला गया। पनवाड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राठ इलेवन को 47 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
रॉयल ग्रुप के सदस्य भूपेंद्र राजपूत ने बताया कि बुधवार को खेले गए इस क्वार्टर फाइनल मैच में राठ इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए पनवाड़ी टीम को आमंत्रित किया। पनवाड़ी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 156 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। पनवाड़ी की ओर से मोहित बेला ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 17 गेंदों में आठ छक्के और एक चौके की मदद से 58 रन बनाए। दारा ने एक छोर संभालते हुए 41 गेंदों में 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। राम सिंह ने 32 गेंदों में 22 रन और रघुवर मिश्रा ने 15 गेंदों में 13 रन जोड़े। पनवाड़ी के बल्लेबाजों की आतिशी पारी पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। राठ के गेंदबाज रोहित ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में मात्र 11 रन देकर तीन विकेट झटके। अंशु ठाकुर ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट और रविंद्र साहू ने तीन ओवर में 31 रन देकर दो विकेट हासिल किए। विपिन सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने तीन ओवर में 48 रन दिए।
जीत के लिए मिले 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राठ इलेवन की टीम 19 ओवर में मात्र 110 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से रविंद्र साहू ने सर्वाधिक 30 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल थे। धीरेंद्र ने 20 गेंदों में 17 रन, आदर्श सिंह ने 13 रन और तरुण सिंह राजपूत ने भी 13 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और पूरी टीम 110 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
पनवाड़ी के गेंदबाजों ने धारदार प्रदर्शन करते हुए राठ इलेवन को सस्ते में समेट दिया। रघुवर मिश्रा ने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट झटके। मोहित बेला ने दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट, शिवेंद्र कुमार ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट और जावेद गुर्जर ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
मैच के दौरान मंच पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित, राममिलन द्विवेदी, अंकित पंडित निवादा जनसेवी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कमेंट्री गहरौली के उमाशंकर मिश्रा, अमित त्रिवेदी, सैंडी द्विवेदी, अश्वनी पांडे और पंकज शुक्ला ने की। अंपायर राघवेंद्र और सिंटू शिवहरे ने अपनी सेवाएं दीं।