फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In the marriage ceremony, a drunken youth beat up by waving a pistol, case filed

शादी समारोह में शराबी युवक ने तमंचा लहराकर की मारपीट, मुकदमा दर्ज

Fri, 18 Jun 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
In the marriage ceremony, a drunken youth beat up by waving a pistol, case filed
भरुआसुमेरपुर। गुरुवार की रात कस्बे के दुग्ध डेयरी मार्ग पर स्थित गेस्ट हाउस में शराबी युवक ने साथियों के साथ तमंचा लहराया। साथ ही बरात में शामिल होने आए लोगों से मारपीट भी की।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में गुरुवार की रात शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में शामिल होने के लिए बांदा के मरझा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह गौर भी आया था। सत्येंद्र ने बताया कि जिस वक्त वह खाना खाने में व्यस्त था। उसी समय कस्बा निवासी रामजी सिंह अपने दो साथियों के साथ तमंचा लहराते हुए आया और गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई। वह जान से मार देने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित ने रामजी सिंह एवं उनके साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रामजी सिंह एवं उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि आरोपी भूमिगत हो गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed