फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In the investigation of 17 samples, six turned out to be dengue

17 सैंपलों की हुई जांच, छ को निकला डेंगू

Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
In the investigation of 17 samples, six turned out to be dengue
हमीरपुर। बुखार से पीड़ित मरीजों की सोमवार को जिला अस्पताल में भीड़ रही। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी, जुकाम व सिरदर्द के रहे। चिकित्सकों के मुताबिक पिछले एक माह से वायरल और डेंगू का प्रकोप जारी है। अस्पताल में एलीजा किट से डेंगू की जांच हो रही है। अस्पताल में 1343 मरीजों ने परचे बनवाए। जिनमें 357 मरीजों ने खून की जांच कराई।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ.आरएस प्रजापति ने बताया कि 406 मरीजों का इलाज किया गया है। बताया कि वायरल के 343 मरीज देखे गए हैं। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.राधेरमन गुप्ता ने बताया कि बुखार के 197 बच्चे देखे गए हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में डेंगू के लक्षणों वाले 17 मरीजों की जांच हुई। जिसमें अस्पताल में छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमएस डॉ. विनय प्रकाश ने बताया कि डेंगू लक्षण वाले मरीजों की जांच एलीजा किट से की जा रही है। 17 लोगों के सैंपलों की जांच हुई। जिनमें छह लोगों की डेंगू निकलने की पुष्टि हुई है। जिसमें शहर के चौरादेवी निवासी अर्चना (32) जेलरोड निवासी सविता (42) सुमेरपुर निवासी रघुवीर (59) रहुनियां धर्मशाला निवासी अदरेश (15), लक्ष्मीबाई पार्क निवासी दुर्गा (10), न्यू गल्ला मंडी ललीता भवन के पीछे निवासी अनन्या (1।) को डेंगू होने पर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed