फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In the game of sports, a student of class five hanged on the gallows

खेल खेल में कक्षा पांच की छात्रा फांसी पर झूली

Fri, 11 Jun 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
In the game of sports, a student of class five hanged on the gallows
भरुआसुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम पंधरी में गुरुवार की देर शाम कक्षा पांच की छात्रा खेल-खेल में फांसी के फंदे पर झूल गई। बच्चों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंची मां ने फंदे से उतारकर छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को सदर अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

पंधरी गांव के राम विशाल वर्मा पेशे से मजदूर हैं। बताया कि गुरुवार को घर पर पत्नी और बच्चों को छोड़कर मजदूरी करने गए थे। इसी बीच पुत्री संजना (10) शाम को पड़ोसी बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। खेल खेल में संजना गमछा से फांसी लगाकर झूल गई।
विज्ञापन

छात्रा को फांसी में झूलता देखकर अन्य बच्चों ने शोर मचाया। घर के बाहर शोर सुनकर संजना की मां बाहर आई और पुत्री को फांसी पर झूलता देखकर आनन-फानन में फांसी खोलकर नीचे उतारा और अचेत अवस्था में कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसको प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद छात्रा की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed