{"_id":"6567793a683aae7cc90b4d69","slug":"in-the-case-of-molesting-a-teenage-girl-the-police-has-arrested-the-accused-and-sent-him-to-jail-hamirpur-news-c-12-1-knp1024-491892-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: किशोरी से छेड़खानी मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: किशोरी से छेड़खानी मामले में आरोपी गिरफ्तार
Wed, 29 Nov 2023 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
मौदहा। किशोरी से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सिसोलर थानाक्षेत्र के बक्छा गांव निवासी आरोपी विजय कुमार यादव को पुलिस ने गांव के कंपोजिट विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसके खिलाफ छेड़खानी व पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। (संवाद)
दो दिसंबर को जिले में आएंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
हमीरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के निवादा गांव में दो दिसंबर से आयोजित होने वाली रामकथा में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। जारी प्रोटोकाल के अनुसार वह दो दिसंबर को सुबह 11:30 बजे लखनऊ से हैलीकॉप्टर द्वारा हमीरपुर के निवादा गांव पहुंचेंगे। निवादा गांव में दिव्य प्रेम सेवा मिशन संस्थान के तत्वावधान में आयोजित रामकथा में शामिल होंगे। तीन बजे वह वापस कानपुर के लिए रवाना होंगे। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
59 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार बाद चयन
हमीरपुर। बुधवार को सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 59 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियोें ने साक्षात्कार के बाद चयन किया। इस दौरान कुल 79 अभ्यर्थियों ने मेले में प्रतिभाग किया। मेले में आई कंपनियों में ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल्स एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 15, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लि. हमीरपुर द्वारा नौ व आदित्य बिरला कैपिटल द्वारा 10, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कानपुर द्वारा 25 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया। उक्त जानकारी सहायक रोजगार सहायता अधिकारी अमित कुमार ने दी। (संवाद)