{"_id":"627491bef7f5b993cc257cfe2ccccbfc","slug":"in-the-attack-on-the-police-party-at-45-including-20-nominated-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पार्टी पर हमले में 20 नामजद समेत 45 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पार्टी पर हमले में 20 नामजद समेत 45 पर एफआईआर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
चिकासी थाने के बडेरा माफ गांव में मासूम का शव उठाने
विज्ञापन
के दौरान पुलिस के हमला करने पर थानाध्यक्ष चिकासी ने 20 नामजद और 25
अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध बलवा, जान से मारने की नियत से घायल करनेे
समेत 13 संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने से
ग्रामीणों में हड़कंप मचा है।
गौरतलब है कि 6 सितंबर को चिकासी थाने के बडेरा गांव स्थित ननिहाल आए पुष्पेंद्र की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया था।
रविवार को चिकासी थानाध्यक्ष बीपी मिश्रा और हमराही शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए गांव पहुंचे थे। थानाध्यक्ष बीपी मिश्रा ने बताया कि वहां मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।
जिससे उनका सिर फूटा और एक सिपाही को भी चोटें आईं थीं।
इलाज कराकर आए एसओ चिकासी बीपी मिश्रा ने सोमवार रात बंगरा गांव निवासी किसान यूनियन यूथ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बंगरा, हरदुआ निवासी सर्देश उर्फ सर्वेश कुमार, बडेरा निवासी रामकिशोर पुत्र वीरा रामकिशोर पुत्र आशाराम, अरविंद, भूपत सिंह, चंद्रभान, मुरराई, वीरा, फूलसिंह, रोहित, मुक्खी, बृजेश, सूरज, पंचा केवट, लालता केवट, भगवान, शिवपाल, दुर्गाचरण के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।