फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In a thrilling match, Chilli defeated Kharela team by five runs.In a thrilling match, Chilli defeated Kharela team by five runs.

Hamirpur News: रोमांचक मुकाबले में चिल्ली ने खरेला टीम को पांच रन से हराया

Sat, 21 Feb 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 21 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
In a thrilling match, Chilli defeated Kharela team by five runs.In a thrilling match, Chilli defeated Kharela team by five runs.
गहरौली (हमीरपुर)। मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के गांव खड़ेही लोधन स्थित मिहुना रोड पर बने संगम स्टेडियम में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। चिल्ली की टीम ने कड़े संघर्ष में खरेला को पांच रन से पराजित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बाल टूर्नामेंट मैमोरियल कप प्रतियोगिता में खरेला टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और चिल्ली टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चिल्ली की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 रन प्रति ओवर के औसत से 100 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरेला की टीम ने भी तेज शुरुआत की। बल्लेबाजों ने जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया, लेकिन आखिरी क्षणों में गेंदबाजी प्रबावी रही। निर्धारित 10 ओवर में 95 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। इस तरह चिल्ली ने पांच रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति के सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed