फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   If someone causes trouble, it cannot be tolerated: MP

अगर किसी को कोई कष्ट देता है, तो बर्दाश्त नहीं होता: सांसद

Sun, 17 Dec 2023 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
If someone causes trouble, it cannot be tolerated: MP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मौदहा। क्षेत्र के सिसोलर व भैंसमरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए सांसद व विधायक ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर जागरूक किया। कहा कि वह सभी के साथ सामान्य व्यवहार करते हैं। किसी को न कष्ट देते हैं और कोई अगर किसी को कष्ट देता है, तो उसे बर्दाश्त भी नहीं करते है।
सिसोलर पहुंची यात्रा पर ग्राम प्रधान व पूर्व प्रधान विजय शंकर प्रजापति ने गांव की ओर से एक मांग पत्र रखा। उन्होंने सिसोलर को ब्लॉक का दर्जा दिलाए जाने और पूर्व में संचालित बसों को संचालित कराए जाने को कहा। साथ ही गांव में अंत्येष्टि स्थल बनवाने की मांग की। पीएचसी में चिकित्सक की तैनाती तथा जीजीआईसी में अध्यापकों की तैनाती की भी मांग रखी। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने विभिन्न मांगो को पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वहीं सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और लोगों से समस्याएं भी जानी। इस मौके पर स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आवास, शौचालय आदि के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही सदर विधायक ने 25 लाख की लागत से निर्मित होने वाले मोक्ष धाम का भूमि पूजन किया। कहा कि जिले में चार अंत्येष्टि स्थल भुलसी, भैंसमरी, सुमेरपुर व कुरारा क्षेत्र में दिए गए हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद, जगदीश प्रसाद व्यास, अतुल सिंह, उत्तम सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed