फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   If he got cheated in love, then the lover killed the girlfriend

इश्क में मिला धोखा तो प्रेमिका को अधमरा कर प्रेमी ने खुद दे दी जान

Sun, 06 Mar 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
If he got cheated in love, then the lover killed the girlfriend
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे मृतक शैलेंद्र के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
कुरारा (हमीरपुर)। क्षेत्र के एक गांव में प्यार में धोखा खाए प्रेमी ने प्रेमिका को धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। इसके बाद खुद जहर खाकर जान दे दी। लड़की का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना शनिवार देर रात की है।
विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी शैलेंद्र कुमार (21) गांव की ही एक लड़की से प्यार करता था। कुछ दिनों पहले दोनों में किसी बात को लेकर मटमुटाव हो गया। शनिवार की रात लड़की घर के पास दौड़ लगा रही थी। उसी दौरान शैलेंद्र वहां पहुंचा और दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में शैलेंद्र ने धारदार हथियार से प्रेमिका के सिर पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। उसकी हालत देख शैलेंद्र घबरा गया और मौके पर जहर खा लिया। घटना की जानकारी होते ही युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी ले गए। वहां से पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल ले गई। वहां देर रात प्रेमी शैलेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, कानपुर रेफर की गई युवती का इलाज घाटमपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर तनाव के चलते गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि शैलेंद्र ने प्रेमिका को अधमरा करने के बाद खुदकुशी की है। जांच में यह बात सामने आई है कि प्रेमिका किसी दूसरे युवक से प्रेम करने लगी थी। दोनों भागने की तैयारी में थे। प्रेमिका के इस रवैये से नाराज होकर शैलेंद्र ने घटना को अंजाम देने के बाद खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बेटे को जहर खिलाने का आरोप
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे शैलेंद्र के पिता गुलाब निषाद ने कहा कि शैलेंद्र उनके तीन बेटों में बड़ा था। वह बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। बकौल गुलाब शैलेंद्र उनके साथ मजदूरी भी करता था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के तीन लोगों ने पहले युवती को पीटा। इसके बाद उनके बेटे को मारपीट कर जहर खिला दिया। जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी पक्ष के लोग उसे भी पीटने की कोशिश की। उसने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। गुलाब ने बेटे के प्रेम प्रसंग संबंधी बातों को निराधार बताया है। कहा कि बेटे का मोबाइल दूसरे पक्ष के लोगों ने गायब कर दिया है। गुलाब ने कहा बेटे का दाह संस्कार करने के बाद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देगा।

मृतक शैलेंद्र की फाइल फोटो।

मृतक शैलेंद्र की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed