{"_id":"57fd26fd4f1c1b3e7128f9b2","slug":"hussein-coals-or-weeds-with-sadaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगारों पर या हुसैन की सदाओं के साथ मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगारों पर या हुसैन की सदाओं के साथ मातम
अमर उजाला ब्यूरो,हमीरपुर
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
आकिल तिराहा इमामबाडे़ के पास अलाव में मातम करते अकीदतमंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मोहर्रम की नौवीं तारीख पर मुख्यालय में दो व कुछेछा में एक स्थान पर अकीदतमंदों ने आग के अंगारों के बीच मातम किया। इसे देखने के लिए हिंदू व मुस्लिम भाइयों की खूब भीड़ रही। देर रात अलाव के समाप्त होते ही कदीमी इमामबाड़ा सूफीगंज चौराहे से ताजियों व नेजों का जुलूस निकाला गया। जो बुधवार की सुबह समाप्त हुआ।
विज्ञापन
मोहर्रम की नौवीं तारीख के मौके पर मुख्यालय के आमन शहीद व आकिल तिराहा के अलावा कुछेछा के पास अकीदतमदों ने आग पर मातम किया। अकीदतमंद आग के अंगारों में कूद आग को अपने ऊपर डालते देखे गए।
विज्ञापन
वही कुछ अकीदतमंदों ने छोटे छोटे बच्चों को गोद में लेकर आग पर मातम किया जिसे देख मौजूद लोगों ने दांतों तले अंगुलियां दबा ली। रात करीब दो बजे मातम समाप्त होने के बाद कदीमी इमामचौक से ताजियों का जुलूस निकाला गया जो सभी इमाम चौकों पर होने के बाद बुधवार की सुबह जुलूस का समापन हुआ। बुधवार को ताजियों का करबला में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। इस मौके पर दीनमुहम्मद, अरुण धुरिया, खलीफा, अब्दुल वहाब, सलीम वारसी, गप्पल उस्ताद, मुमताज, लड्डन, मुमताज, बाबू बख्श आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन