{"_id":"6aca7e038af322d6630142a3","slug":"housekeeping-staff-threaten-to-go-on-strike-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-146219-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हाउसकीपिंग कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हाउसकीपिंग कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला चिकित्सालय में कार्यरत बीएसएस कंपनी के 14 हाउसकीपिंग कर्मचारियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। साथही मानदेय वृद्धि की मांग भी पूरी नहीं हुई। इस वजह से नाराज कर्मचारियों ने शनिवार को सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर सामूहिक हड़ताल की चेतावनी दी।
कर्मचारियों ने बताया कि वे कई वर्षों से अस्पताल में सफाई और हाउसकीपिंग का काम कर रहे हैं लेकिन लंबे समय से उनके मानदेय में बढ़ोतरी नहीं हुई। अगस्त और सितंबर का मानदेय भी बकाया है। इससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों को कई बार समस्या बताने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। कंपनी ने अप्रैल से बढ़ा हुआ मानदेय देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इसका लाभ नहीं मिला।
उन्होंने अन्य विभागों में समान कार्य करने वाले कर्मचारियों की तर्ज पर 10,880 रुपये प्रतिमाह मानदेय देने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि जल्द बकाया वेतन का भुगतान और मानदेय वृद्धि नहीं हुई तो सभी सामूहिक रूप से हड़ताल करेंगे। इस दौरान जीतेन्द्र, दीपक, राहुल, सुमित, अमन, सचिन, राहुल, आकाश, अनुराग, बृजेश, सोनिया समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।