{"_id":"69a488559a8df37f9502ac04","slug":"holika-dahan-will-be-held-at-652-places-in-the-district-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-136851-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जिले में 652 स्थानों पर होगा होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जिले में 652 स्थानों पर होगा होलिका दहन
Mon, 02 Mar 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। रंग, उमंग और उल्लास के पर्व होली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 652 स्थानों पर होलिकादहन के साथ होली पर्व शुरू हो जाएगा। इस दौरान नगर क्षेत्रों में पांच लाख घरों तक 24 घंटे बिजली मिलेगी और पानी की आपूर्ति दो घंटे अधिक दी जाएगी। जिले में तीन मार्च की रात होलिकादहन होगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी। चार मार्च को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों की होली खेली जाएगी।
अधीक्षण अभियंता बिजली ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि सभी अवर अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि लाइनों के नीचे किसी भी हालत में होलिका दहन न होने दिया जाए। साथ ही दहन के समय कुछ समय के लिए आपूर्ति बाधित रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राहुल सिंह ने बताया कि तीन व चार मार्च को पेयजल आपूर्ति अपने निर्धारित समय से दो घंटे अधिक दी जाएगी, ताकि होली के त्योहार में लोगों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े। जिन स्थानों में समस्या होगी वहां टैंकरों से आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
केमिकल रंगों से बचें, त्वचा पर नारियल तेल लगाएं
हमीरपुर। जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विकास यादव ने बताते हैं कि होली खेलने से पहले शरीर में नारियल तेल लगाएं। त्वचा पर देर तक हर्बल रंग लगा रहने से जलन, सूखापन व खुजली की समस्या हो सकती है। उन्होंने धूप में रंगों के साथ ज्यादा देर तक न रहने, बच्चों को निगरानी में रंग खेलने देने, आंखों में रंग जाने पर पानी से धोने और बालों को ढककर ही होली खेले जाने जैसी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
पेयजल समस्या के लिए करें फोन
क्षेत्र - मो. नंबर
हमीरपुर, कुरारा, सुमेरपुर - 7007063116
राठ, सरीला, गोहांड - 9769778306
मौदहा - 7007063116
बिजली के लिए करें संपर्क
कंट्रोल रूम नंबर - 8004947753
अधिशासी अभियंता हमीरपुर - 9415909210
अधिशासी अभियंता राठ - 9453019096
एसडीओ सदर - 9453019095
सदर नगर पालिका कंट्रोल नंबर - 1533
आग लगने पर करें फोन
पुलिस कंट्रोल रूम नंबर - 112
कंट्रोल नंबर - 05282-222322
जिला मुख्यालय - 9454418596