फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Highway blocked for electricity and water, police officer on duty

Hamirpur News: बिजली-पानी के लिए हाईवे किया जाम, कोतवाल लाइनहाजिर

Sun, 31 May 2026 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Highway blocked for electricity and water, police officer on duty
हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर। जिले में बिजली और पानी के लिए चार लाख की आबादी पिछले 72 घंटे से जूझ रही है। शिकायतों के बाद भी सुधार न होने से आक्रोशित लोगों ने पावर हाउस के सामने कानपुर-सागर हाईवे जाम कर आवागमन रोक दिया। यहां कोतवाल ने ग्रामीणों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने कोतवाल को लाइनहाजिर कर दिया। बाद में एसडीओ विद्युत एमपी सिंह के शाम तक आपूर्ति बहाल करने के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया। इससे करीब आधे घंटे तक कानपुर-सागर हाईवे जाम रहा।
विज्ञापन


जिले में बृहस्पतिवार रात आई आंधी और बारिश से विद्युत विभाग को करीब 90 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। आपदा में लगभग 700 बिजली पोल, 25 किलोमीटर तार और 75 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभागीय टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हैं लेकिन 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्योरा वाटर प्लांट के डब्ल्यूटीपी और इंटेकवॉल के पास रखा डबल पोल ट्रांसफार्मर भी जमींदोज हो गया है। वहीं तीन सीडब्ल्यूआर मिहुना और छिरका-भवानी की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से 45,475 घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। हरौलीपुर कुरारा वाटर प्लांट की स्थिति भी इसी तरह खराब है। यहां कुरारा क्षेत्र के 11 और राठ-गोहांड क्षेत्र के 14 गांवों की करीब 60 हजार आबादी पानी के संकट से जूझ रही है।



ग्रामीण क्षेत्रों में गहराया पेयजल संकट

सुमेरपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रविवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इससे गांवों में पेयजल संकट गंभीर हो गया है। जल जीवन मिशन की आपूर्ति तूफान के बाद से ठप पड़ी है। हैंडपंप खराब होने के कारण लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। सबसे अधिक संकट इंगोहटा, बिदोखर, टेढ़ा, पचखुरा महान, सुरौली बुजुर्ग, पत्योरा, जलाला, गहतौली, भंभौरा, देवगांव, चंद्रपुरवा बुजुर्ग, बांकी, नदेहरा, कुंडौरा, दरियापुर, पंधरी और मुंडेरा सहित कई गांवों में है, जहां करीब डेढ़ लाख से अधिक आबादी प्रभावित है।




शाम तक बहाल होंगे चार सबस्टेशन

एसडीओ एमपी सिंह ने बताया कि आंधी से विभाग को भारी नुकसान पहुंचा है। रविवार शाम तक सब स्टेशन टेढ़ा, पारा रैपुरा, सुमेरपुर द्वितीय और विदोखर की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। चंदौखी और पौथिया की आपूर्ति भी जल्द बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोमवार तक ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति भी सामान्य करने का प्रयास है। विद्युत टीमें रात-दिन लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी हैं। कस्बे की करीब 60 प्रतिशत आपूर्ति फिलहाल चालू है, शेष देर शाम तक बहाल कर दी जाएगी।






वीडियो वायरल होने पर एसपी ने की कार्रवाई

विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर रविवार दोपहर वार्ड तीन के बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लगा दिया था। सूचना पर पहुंचे कोतवाल योगेश तिवारी पर अभद्र टिप्पणी के बाद स्थिति बिगड़ गई और एक-दो युवकों के साथ मारपीट का आरोप सामने आया। इसी दौरान मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी मृगांक शेखर पाठक ने कोतवाल योगेश तिवारी को लाइनहाजिर कर दिया है और जांच सीओ सदर राजेश कमल को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed