फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   High speed auto overturns in highway, student killed, 10 injured

हाईवे में तेज रफ्तार आटो पलटा, छात्रा की मौत, 10 घायल

Fri, 11 Jun 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
High speed auto overturns in highway, student killed, 10 injured
भरुआसुमेरपुर। सवारियां लेकर मौदहा जा रहा आटो हाईवे पर नवीन गल्ला मंडी के पास खड्ड में पलट गया। इस हादसे में आटो सवार छात्रा की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 10 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि आटो चालक नशे में था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक आटो मुख्यालय से सवारियां लेकर मौदहा जा रहा था। आटो में ड्राइवर समेत 11 लोग सवार थे। पांच लोग दुल्हन को दोबारा विदा कराकर वापस आ रहे थे। इसके अलावा तीन छात्राएं थीं, जो मार्कशीट लेकर गांव जा रही थीं। बताते हैं कि आटो चालक सुनील निषाद निवासी रागौल मौदहा नशे में था।
विज्ञापन

वह तेज रफ्तार में आटो चला रहा था। नवीन गल्ला मंडी के पास आटो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। इस हादसे में आटो सवार नंदकिशोर, उनकी पत्नी मधु, बृजकिशोर, अनिल, मनीष निवासी केवटरा डेरा मौदहा के साथ छात्रा रश्मि, सुधा, रजनी निवासी धुंधपुर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें लगी हैं। सभी को राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने रजनी (14) को मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रा मुख्यालय के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा थी। वह अंकपत्र लेकर वापस सहेलियों के साथ गांव जा रही थी। उसकी मां कंचन देवी गांव में आशा कार्यकर्ता हैं। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिजनों में कोहराम है। गंभीर रूप से घायल चालक सुनील, सुधा, बृजकिशोर आदि को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार पीएचसी में चल रहा है। घटना से पुलिस को अवगत कराया गया है। पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed