{"_id":"5cd5b3a8bdec22070b272d50","slug":"heavy-trouble-mercury-crosses-46-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपिश ने बढ़ाई परेशानी, पारा 46 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपिश ने बढ़ाई परेशानी, पारा 46 डिग्री पार
Fri, 10 May 2019 10:53 PM IST
gaurav gaurav
hamirpur
hamirpur
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 10 May 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
स्कूल से घर जाते धूप से मुंह में छाता लगाकर जाती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सूरज की आग उगलती किरणों ने तापमान बढ़ा दिया है। दिन भर चल रहीं गर्म हवाओं के थपेड़ों से सड़कों पर सन्नाटा सा पसर जाता है। वहीं, लू की चपेट में आने वाले मरीजों की भीड़ भी जिला अस्पताल में लग रही है। अस्पताल के वार्डों में मरीजों से बेड भरे रहे।
शुक्रवार को 46 डिग्री के पार पहुंचने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। तपिश और लू से शुक्रवार को सड़कों में सन्नाटा फैला रहा। सुबह दस बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगीं। दोपहर में स्कूल बंद होने पर छात्र-छात्राएं लू से बचने के लिए सिर पर स्टाल बांधकर और मुंह ढककर निकल रही हैं।
रात आठ बजे तक गर्म हवाओं से लोग परेशान रहते हैं। इससे लोग उल्टी दस्त के शिकार हो रहे हैं। सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की लाइन पर्चा काउंटर में लगने लगती है। अस्पताल में ओपीडी कक्ष में मरीजों की भीड़ से चिकित्सक का चेंबर घिर जाता है। अस्पताल के वार्ड में डायरिया के अधिक मरीज पाए जा रहे हैं। इससे अस्पताल के बेड भरे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
हमीरपुर। बाल विशेषज्ञ डा.राधेरमण ने बताया कि घर से निकलने के पहले सिर में तौलिया व चश्मा लगाकर निकलें। समय समय पर पानी पीते रहना चाहिए। सुबह शाम ताजा भोजन करें। बताया कि उल्टी दस्त आने पर तुरंत दिखाकर दवा लें।
जिससे समय पर इलाज हो सके। गर्मी के समय पर हरी सब्जी, फल व दही खाना चाहिए। जो शरीर में ठंडक पहुंचाती है। बाहर का भोजन, समोसे, चाट चाऊमीन खाने से परहेज करें। सबसे अधिक बीमारी ऐसी चीजे खाने से होती हैं।