फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Heavy to die without helmet travel, death

बिना हेलमेट यात्रा करना पड़ा भारी, मौत

Sun, 16 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर Updated Sun, 16 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Heavy to die without helmet travel, death
सदर अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
महोबा डिपो की अनुबंधित बस ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में घायल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



सजेती थानाक्षेत्र के बांध गांव निवासी मान सिंह (35) पुत्र केदारनाथ रविवार की सुबह लगभग 8:30 बजे बाइक से मजदूरी करने के लिए हमीरपुर आ रहा था। जैसे ही वह दुर्गा मोड के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही अनुबंधित महोबा डिपो की बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे भाई गौरव ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



जहां उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफ र कर दिया। कानपुर ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हमीरपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मानसिंह की पत्नी निर्मला देवी ने बताया कि मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। पुत्र सुमित (13) व  पुत्री काजल (10) है। सदर अस्पताल के चिकित्सक एके सिंह ने बताया कि बाइक सवार के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। अगर वह हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed