फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health

वसूली के वायरल वीडियो की मजिस्ट्रेटी जांच

Sat, 07 May 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
health
हमीरपुर। महिला जिला अस्पताल की सीएमएस के वायरल वीडियो का जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। डीएम ने प्रसव और आपरेशन के नाम पर वसूली को लेकर वायरल वीडियो पर मजिस्ट्रेटियल जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

महिला जिला अस्पताल अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सुर्खियों में हैं। अभी महिलाओं के बेपर्दा वायरल वीडियो का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी का वीडियो वायरल हो गया। अमर उजाला के शनिवार के अंक में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने मजिस्ट्रियल जांच बैठा दी है। सीएमओ ने बताया महिला अस्पताल में महिलाओं के बेपर्दा वायरल वीडियो को लेकर पहले से ही जांच चल रही है। सीएमएस का वीडियो में प्रथम दृष्टया साफ है कि लेनदेन की बात की जा रही है। जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

महिला जिला अस्पताल की सीएमएस का वीडियो वायरल होने के बाद अब एक व्हाट्सएप के मैसेज का स्क्रीन शॉट तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह क्वालिटी ग्रुप डी डब्लू नाम से बना है। इसमें महिला जिला अस्पताल की फोटो भी लगी है। इससे जुड़े एक सदस्य ने लिखा है कि अगर किसी स्टाफ ने वीडियो बनाया किसी भी स्टाफ या डाक्टर का तो सीधे एफआईआर होगी। सभी स्टाफ का मोबाइल अपने आफिस में जमा होगा। इसके बाद लिखा है कि वार्ड राधा ओटी, डॉ. अमित वर्मा लेबर रुम राधा। इसके बाद लिखा है कि अब सीधे सस्पेंड कराऊंगी। यह मैसेज जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी का बताया जा रहा है। हालांकि वायरल स्क्रीन शाट की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल की सीएमएस का लेनदेन का वीडियो वायरल होने के बाद स्टाफ के लेनदेन के अन्य ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें लेनदेन की बात सामने आ रही है। वायरल हो रहे ऑडियो और वीडियो से विभाग में हड़कंप मचा है।
महिला जिला अस्पताल में मामलों पर एक-दो नहीं पांच जांचे चल रही हैं। इसमें एडी की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। अब तक इस मामले पर दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले में एक जांच सीएमओ द्वारा कराई गई, एक जांच जिलाधिकारी ने कराई, महिला आयोग ने भी रिपोर्ट तलब की है। सीएमएस के वायरल वीडियो के मामले में अलग से जांच बैठ गई है।
महिला जिला अस्पताल की वायरल वीडियो में पहले दो महिला डाक्टरों के झगड़े का मामला। इसके बाद लेबर रूम में महिलाओं का बेपर्दा वायरल वीडियो और वसूली को सीएमएस का वायरल वीडियों बड़े सवाल खड़े कर रहा है। अपर निदेशक की जांच में एक स्वास्थ्य कर्मी ने एक मंत्री के रिश्तेदार होने का जिक्र किया था। इससे इस बात की भी चर्चा तेज हो गई कि कहीं इस मामले में राजनैतिक दबाव के चलके कार्रवाई नहीं हो रही है। मामले को ठंडा करने होेने का इंतजार किया जा रहा है।

सीएमएस को लेकर वायरल वीडियो के मामले में जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय मजिस्ट्रेटियल जांच बैठा दी है। सभी बिंदुओं की जांच कराई जा रही है। वायरल चैट को लेकर जानकारी नहीं है। हो सकता है सीएमएस ने कोई आदेश जारी किया हो।
-डॉ. एके रावत, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed