फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health

दीवार गिरने से घायल किशोरी की मौत, समय से इलाज न मिलने का परिजनों लगाया आरोप, हंगामा

Tue, 16 Jun 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
health
हमीरपुर। सोमवार को हुई बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से किशोरी घायल हो गई। उसे इलाज के लिए कानपुर ले जाने के लिए परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई, मगर डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस न आने से किशोरी की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों से अभद्रता करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

मौदहा के हैदरगंज निवासी अलीसा (12) पुत्र बाबू बीते सोमवार को हुई बारिश में बच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर घायल हो गई थी। चाचा चांद खां ने बताया घायल भतीजी को मौदहा सीएचसी ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार दोपहर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसके सिर में गंभीर चोट होने से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। घायल को कानपुर ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस कर्मियों को फोन किया। फोन करने के डेढ़ घंटे बाद भी एंबुलेंस न आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के चाचा ने बताया एंबुलेंस न आने से भतीजी का समय पर इलाज नहीं हो पाया, जिससे मौत हुई है। परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों से अभद्रता करते हुए हंगामा किया। चिकित्सकों के समझाने के बाद परिजन शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed