{"_id":"60a00b0d8ebc3e8dc1319124","slug":"health-civic-hamirpur-news-hamirpur-news-knp628613135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को हराने में टीकाकरण बड़ा हथियार : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को हराने में टीकाकरण बड़ा हथियार : डीएम
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वैक्सीन बड़ा हथियार है, लेकिन अफवाहों की वजह से लोग रुचि कम ले रहे हैं। जिससे सभी का नुकसान है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोविड से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। एल-वन और एल-टू अस्पतालों में सभी तरह के उपकरण और दवाएं मौजूद हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले पॉजिटिव मरीजों को अगर ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ती है तो सुमेरपुर पीएचसी और राठ सीएचसी में इंतजाम किए गए हैं।
जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी और एसपी एनके सिंह ने संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट स्थित डॉ. कलाम सभागार में मीडिया से कहा कोरोना से तभी जीता जा सकता है जब ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीनेशन करवा लें। अभी महज तीन प्रतिशत लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया है। संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर पीएचसी गोहांड और सीएचसी छानी में एल-वन हॉस्पिटल तैयार करा दिया जाएगा। मौदहा/राठ में विधायकों के सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए जाने की दिशा में काम चल रहा है। कहा वैक्सीन लगने के बाद व्यक्ति पॉजिटिव तो हो सकता है।
मगर मृत्यु होने की संभावना नहीं होती है। प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर जिला स्तरीय अधिकारी अथवा विकास खंड स्तरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में लगाया गया है। कहा कोविड-19 किसी भी प्रकार की समस्या, सुझाव या शिकायत के लिए एकीकृत कोविड कमांड सेंटर के फोन नंबर 05282- 222330, 225491 ,224542, 224543, 221026 , 221028, 221030, 221031, 221033, 221035, 221036, 221021, 221022, 221024, 221025 पर संपर्क किया जा सकता है। एसपी एनके सिंह ने बताया यूपी 112 पुलिस भी कोविड मरीजों की हर संभव मदद को उपलब्ध रहेगी। पॉजिटिव मरीज 112 पर कॉल कर सकते हैं। सीएमओ डॉ. आरके सचान ने बताया जनपद में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं हैं।
विज्ञापन
चौदह लोग कोरोना संक्रमित मिले
हमीरपुर। एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगी है। शनिवार को 14 लोग पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. आरके सचान ने कहा जो कोविड जैसे लक्षणों से ग्रसित हैं, वह अपना इलाज खुद न करें, बल्कि स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोरोना की जांच कराएं और उसके बाद ही उपचार कराएं। कहा कि इस बीमारी को जितना छिपाएगा, उसे उतनी ही परेशानी उठानी पड़ेगी। कहा, 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 84 लोगों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। (संवाद)